बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बालोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही मां-बेटी की बदमाशों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक, बालेनी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पूरा महादेव निवासी बबिता (45) अपनी मां कृष्णा (65) के साथ शुक्रवार सबुह करीब सवा सात बजे गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर चारा काट रही थी। तभी वहां अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे सीओ बागपत संजीव सुमन ने बताया, "मृतका बबिता का पति धीरज हिस्ट्रीशीटर था, जिसकी एक साल पहले 26 जून को उसके ही सगे भाई आदेश और साले रोहित ने पैसे के लेनदेन में हत्या कर दी थी। दोनों इस वक्त जेल में हैं। पुलिस इन दोनों हत्या को भी इसी हत्या और संपत्ति विवाद से जोड़ कर देख रही है।"
फिलहाल पुलिस ने राजपाल, आदेश, रोहित व तीन अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope