• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

इंजीनियर बताकर कर ली शादी, पत्नी को पता चली सच्चाई तो की आत्महत्या

इलाहाबाद। फर्जी इंजीनियर बनकर पहले लड़की के घर वालों को भरोसा में लिया गया। शादी हुई तो लाखों रूपये दहेज में ऐठें गये। लड़का हर रोज ऑफिस टाइम कहीं जाता और शाम को लौट आता। लेकिन महीनो बाद भी एक रूपये पत्नी को नहीं दे सका। महीने साल में बदल गये और जब दहेज में मिला पैसा खत्म हो गया तो विवाहिता से पैसों की डिमांड की गई। फिर रोज प्रताड़ना शुरू हुई। घरवालों तक बात पहुंची तो लड़के के कामकाज पर शक हुआ। जब लड़के का सच सामने आया तो सब के होश उड़ गये। लड़का बेरोजगार था और हर रोज दहेज के पैसे से उड़ता जमता रहा। लड़की की तो मानो जिंदगी ही खत्म हो गई थी। लेकिन दो बच्चो का चेहरा देखकर वह सबकुछ सहती रही। पर शराब के नशे में पति रोज उसे पीटने लगा था। पर सुबह महिला की लाश उसके ही बेडरूम में मिली। छत पर लगे कुंडे में एक साड़ी अटकी थी, जबकि लाश बेड पर पड़ी थी।

मामला इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। लड़की के घरवालों की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

6 साल पहले हुई थी शादी
बात लगभग 6 साल पहले की है। आरती की शादी लोकेन्द्र मणि से हुई थी। सबको यही पता था कि बीटेक कर लोकेन्द्र इंजीनियर बनने वाला है। शादी के दहेज में 6 लाख रुपये कैश भी लोकेन्द्र को मिला और कुछ समय बाद वह बतौर इंजीनियर ऑफिस भी जाने लगा। लेकिन वह कहां जाता था? क्या करता था? किसी को पता नही था। यह कम आश्चर्यजनक नहीं कि सालों तक किसी को पता ही नहीं चला की लड़का इंजीनियर के नाम पर फ्रॉड कर रहा है। लेकिन अब आरती की मौत के बाद फूट-फूटकर बिलख रहे परिजन पूरी दुनिया को लोकेन्द्र का सच बता रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-wife suicide in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wife, suicide, allahabad, crime, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved