अमरीश मनीष शुक्ल,इलाहाबाद। अापने एक कहावत तो सुनी ही होगी की लड़का लड़की राजी तो क्या करेगा काजी.... इसका मतलब भी आप जानते ही होंगे लेकिन यह कहावत इलाहाबाद में आज चरित्रार्थ हुई। शादी के महज एक हफ्ते पहले दहेज़ के चक्कर में परिजनों ने तय शादी तोड़ दी। लड़का लड़की के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था। क्योकि शादी तय होने के बाद से ही दोनों के बीच प्यार के कीड़े ने जन्म ले लिया था और अब वह एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ना चाहते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहले तो दोनों ने घर में बात की लेकिन जब बात नहीं बानी तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। थाने पहुंचे दोनों ने अपनी दास्ताँ बताई की दहेज़ के लालच में किस तरह लड़के के पिता शादी से इंकार कर रहे है। फिर क्या था थानेदार ने पहले दोनों परिवारों को बुलाया और समझने की कोशिश भी की लेकिन जब बात नहीं बानी तो बालिग लड़का लड़की की रजामंदी में दोनों की शादी थाने में ही करा दी गई। मामला इलाहाबाद के कौंधियारा थाने का है। जहां परिसर में शादी काकार्यक्रम संपन्न हुवा और दहेज़ की कुरीति पर सीधे चोट की गई।
5 को थी तिलक
इलाहाबाद के घूरपुर निवासी अखिलेश व गढ़ैया कला गांव निवासी सुनीता की
शादी एक साल पहले ही तय हो गई थी। 11 मई को शादी थी जबकी एक दिन पहलेयानि 5 को सुनीता के परिजनों को तिलक चढाने आना था लेकिन 4 तारीख को
ही अखिलेश के पिता मसूरियादीन ने शादी से इंकार कर दिया। कारण पूछने परबताया गया की दहेज़ में बाइक और 1 लाख रूपये मांगे गए थे लेकिन वह डिमांड
नहीं पूरी की जा रही है।
दूसरी जगह तय हो गई शादी
शादी तय होने के बाद से ही अखिलेश और सुनीता हर रोज बातें करने से लेकर कभी कभी मिलने मिलाने से नजदीकी बढ़ा चुके थे। उनके बीच प्यार पनप चुका था। अखिलेश की शादी 11 मई को ही दूसरी जगह तय हो गई थी। यह बात लड़की तक भी पहुंची तो उसने जान देने की ठान ली। अखिलेश भी शादी दूसरी जगह नहींकरना चाहता था लेकिन दबाव में वह चुप था।
पर जब सुनीता ने अखिलेश को साहस दिया तो अखिलेश थाने पहुंच गया और अपनी बात कौंधियारा थानेदार सेबताई। चूकी शिकायत तो पहले भी आयी थी लेकिन एक्शन इसमें कुछ नहीं हुआ था पर अब बात बिगड़ चुकी थी तो लड़के के घरवालों को थाने बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। दोनों और से कुछ महिलाएं जब थाने पहुंची तो पुलिस की देखरेखमें थाने के मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गई।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope