इलाहाबाद। एंटी-रोमियो दस्ते वाले उत्तर प्रदेश की पूर्व राजधानी रही इलाहाबाद के घूरपुर थाना क्षेत्र में अपने घर में सो रही 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटनाक्रम के मुताबिक, इलाहाबाद के घूरपुर थाना क्षेत्र में मुंबई में नौकरी करने वाले एक युवक का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। पूरा परिवार गुरुवार रात अपने घर में सो रहा था। शुक्रवार सुबह जब मां की नींद खुली तो उसकी 7 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। गंभीर हालत में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी कौन थे, इसका कोई सुराग फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, घटना संज्ञान में है और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope