• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा विधायक के घर कर्ज वसूलने के लिए PNB ने शुरू की गांधीगिरी

PNB did Gandhigiri for loan at house of former BJP legislator in allahabad - Allahabad News in Hindi

अमरीश मनीष शुक्ल,इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर उत्तरी से भाजपा विधायक हरवर्धन वाजपेई के घर
कर्ज वसूलने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने गांधीगिरी शुरू कर दी है। दर्जनों की संख्या में पहुंचे पीएनबी अधिकारियों ने घंटो विधायक के घर के बाहर डेरा जमाये रखा। गांधीगिरी के तहत वह विधायक के घर में दाखिल नहीं हुए और गेट पर ही कहते रहे। हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर भी
बैंक अधिकारियो ने थामे रखा। इस गांधीगिरी प्रदर्शन का मकसद था की विधायक
हर्ष के पिता पूर्व विधायक अशोक बाजपेई बैंक से लिया कर्ज वापस करें।


क्या है मामला

पूर्व विधायक अशोक बाजपेई ने चित्रकूट में स्टील फैक्ट्री लगाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था. लेकिंन उसे वापस बैंक में जमा नहीं किया। मौजूदा समय में कर्ज की रकम 65 करोड़ रुपये है। कर्ज अदायगी के नियम का पालन बाजपेई ने नहीं किया और जिससे तय समय सीमा भी खत्म हो गई। आलम ये हो गया की बैंक को दी जाने वाली किश्त नहीं जमा हुई। खाते में लेन देनभी बंद हो गया। जिससे अब खाता एनपीए में चला गया है। बैंक ने कर्ज अदायगी के लिए नोटिस भेजी पर उसका कोई असर नहीं हुए।जिसके बाद बैंक ने गांधीगिरी से कर्ज वसूलने की प्रक्रिया शुरू की है।


कौतुहल का विषय

इलाहाबाद में अशोक बाजपेई रामबाग और कीडगंज स्थित आवास पर रहते है।यहीं पर वर्तमान विधायक हर्ष यानि अशोक के बेटे भी रहते है। जब पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी घर के बहार एकत्रित हो गए तो लोगों की भीड़ भी कौतूहलवश जुट गई। सूचना पर मीडिया भी कवरेज में पहुंची।

बैंक की मंडल प्रमुख

सुचरिता दिवेदी के नेतृत्व में अफसरों और कर्मचारियों ने कर्ज वसूली का पोस्टर बैनर हाथ में लेकर गांधीगिरी शुरू कर दी. कर्मचारियों के हाथो में जो पोस्टर बैनर से उसपर लिखा था कि बैंक का पैसा जनता का पैसा है लिए गए ऋण को जमा करें।ऋण लेना आपका अधिकार ऋण चुकाना आपका कर्तव्य।


रद्द होगा पासपोर्ट

सुचरिता दिवेदी ने बताया की मुख्यालय के निर्देश पर यह गांधीगिरी का
अभियान चलाया गया है। हम पूर्व विधायक अशोक बाजपेई के घर गए थे।लेकिन
उनसे मुलाकात नहीं हुई। कर्ज वसूलने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया भी चल रही
है। मामला कोर्ट पहुंच चुका है। पैसा न जमा करने पर संपत्ति नीलम की
जाएगी।फ़िलहाल हमने बाजपेई का पासपोर्ट रद्द करने के लिए भी लिखा है।


विधायक बोले केस करूँगा

इस मामले में पूर्व विधायक अशोक वाजपेई ने कहा कि कर्ज कंपनी के नाम था और अब कंपनी चार साल से बंद हो चुकी है।बैंक की वजह से सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। कंपनी का ऐसेट जिला प्रशासन के नियंत्रण में है। बैंक ने इस तरह से गांधीगीरी कर मुझे बदनाम किया है।अब बैंक के
खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूँगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PNB did Gandhigiri for loan at house of former BJP legislator in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pnb, gandhigiri, loan, house, former bjp legislator, allahabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved