अमरीश मनीष शुक्ल, इलाहाबाद। इलाहाबाद पुलिस लाइन के अस्तबल में गर्मी से परेशान घोड़ों के
लिए आईजी साहब का एक ट्वीट काम कर गया। ताबड़तोड़ घोड़ों के लिए अस्तबल में
कूलर लगा दिए गए। दरअसल ट्वीट व कूलर लगाने के पीछे बड़ी दिलचस्प घटना है।
चंद दिन पहले जयपुर में 40 डिग्री तापमान पार होते ही एक घोड़ा गर्मी से
परेशान होकर उपद्रव करने लगा। वह कार का शीशा तोड़ते हुए उसमे घुस गया। इस
घटना के बाद आईजी रेंज इलाहाबाद रमित शर्मा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण
किया। यहाँ भी घोड़े तपती गर्मी से परेशान थे और उनके भड़कने की पूरी
संभावना बनी हुई थी। आईजी साहब ने तुरंत तो कोई आदेश नहीं दिया लेकिन ट्वीट
कर अस्तबल में कूलर की सुविधा के लिए कहा।फिर क्या था इलाहाबाद पुलिस
लाइन एक्शन में आई और घोड़ो के लिए पंखा और कूलर की व्यवस्था हो गई।आप भी
देखिये की कैसे घोड़े अब कूलर की हवा खा रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope