इलाहाबाद। यहां यमुनापार इलाके में गुरुवार देर रात घर में मां और छोटी बहन के साथ सोई 7 साल की बच्ची को कुछ लोग उठा ले गए और गैंगरेप किया। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो घर के सामने ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब बच्ची के दादा उठे तो उन्होंने दरवाजे पर बच्ची को खून से लथपथ पड़े देख घर में जानकारी दी। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया खबरों के मुताबिक, घूरपुर थाना एरिया में रहने वाले राम अवध (बदला हुआ नाम) मुंबई में काम करता है। उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में ही रहती है। साथ में उसके ससुर भी रहते हैं। उसके पिता भी वहीं रहते हैं। उसकी पत्नी के मुताबिक, वह रात में अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर के पीछे वाले आंगन में सो रही थी। बेटा अपने दादा जी के साथ सो रहा था। 12 बजे तक वह जाग रही थी, उसके बाद शुक्रवार तडक़े 4 बजे उसकी नींद तब खुली, जब ससुर ने आवाज लगाई। वह दौड़ते हुए बाहर गई तो देखा कि उसकी 7 साल की बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी है। उसको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सीओ करछना अलका भटनागर ने बताया कि घर के पीछे एक तरफ की बाउंड्री टूटी हुई है। उसी रास्ते से बच्ची को कुछ लोग उठा ले गए और वहां से करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। अभी आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। बच्ची होश में है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। उसने आरोपियों की संख्या 4 बताई है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पाई। हम कोशिश में लगे हैं, 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के अंदरूनी पाट्र्स में चोट आई है। इसके अलावा भी उसे 7 गंभीर चोटें आई हैं।
नुजहरा कांड से दहल गया था सूबा
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope