• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

त्रिपुरा सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा केंद्र : माकपा

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा में माकपा की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में गलत बातें फैला रहे हैं। माकपा नेता बिजान धर ने रविवार शाम को कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री लगभग हर सप्ताह त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं और वाम मोर्चा सरकार के बारे में मनगढंत तथ्य पेश कर रहे हैं। धर ने मीडिया से कहा, केंद्रीय मंत्री वाम मोर्चा सरकार को उखाडऩे की कोशिश में उसे बदनाम कर रहे हैं।

धर ने साथ ही कहा कि आर्थिक गतिरोध पैदा करने की कोशिश की जा रही है। धर ने कहा कि पार्टी की प्रदेश समिति ने शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक कदमों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया।

माकपा के राज्य सचिव ने कहा, उत्तर प्रदेश में जीत के बाद से कुछ नेता त्रिपुरा के वाम दलों को उखाडऩे का सपना देख रहे हैं लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा, माकपा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 200 रोजगार दिवसों की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार योजना में रोड़े अटकाने की कोशिश कर रही है।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Centre trying to oust Tripura government: CPI M
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: centre govt, tripura govt, cpi m, pm modi, oust tripura govt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved