दमन/चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे और यहां करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी गुजरात के सूरत से दमन पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गैस पाइप लाइन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन के साथ नगरपालिका बाजार की आधारशिला रखी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दमन के इतिहास में न तो इतना बड़ा जनसैलाब आया होगा और न ही विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये की योजनाएं लागू की गई होंगी। उन्होंने कहा कि आज दमन लघु भारत बन गया है। दमन में दिल्ली और मुंबई जैसा वातावरण नजर आ रहा है। यहां हिंदुस्तान के हर कोने से लोग आकर बसे हुए हैं।
इससे पहले उन्होंने दमन और दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, ओडिशा-अमदाबाद और दीव के बीच उड़ान का उद्धाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को ई-रिक्शा व स्कूटी वितरत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा है कि दमन एक प्रकार से लघु भारत बन गया है। हर राज्य से लोग अब दमन में रह रहे हैं। दमन में अनेक भाषाओं में बोलने वालों का समूह दिखता है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मैंने सुना है दमन में जबरदस्त सफाई अभियान चालू है। दमन-दीव विकास के मुख्यधारा से जुड़े। दमन दंगा वाला इलाका नहीं है।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope