उदयपुर। संभागस्तरीय ग्लोबल राजस्थान अग्रीटेक मीट (ग्राम) का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक उदयपुर में होगा। महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन में कृषि स्टार्टअप, स्मार्ट फार्म, कॉन्फ्रेंस, प्रदर्शनी, जाजम चौपाल के लिए विशेष मंडप बनाए जाएंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव कृषि नीलकमल दरबारी ने दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान सरकार और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की ओर से 'ग्राम' उदयपुर का आयोजन होगा। दरबारी ने बताया कि 'ग्राम' का उद्देश्य नवीनतम तकनीकी जानकारियों के साथ किसानों को सशक्त बनाने और कृषि-नवाचार के प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उद्यमी नेटवर्किंग के साथ-साथ ज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए भी उपयुक्त मंच होगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope