उदयपुर। राजसमंद में श्रमिक अफराजुल की हत्या के मामले में हुए प्रदर्शन के बाद उदयपुर, राजसमंद में आज भी हालात तनावपूर्ण है। इंटरनेट सेवा बंद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजसमंदमें
अफराजुल की हत्या के बाद आरोपी शंभू के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने
गुरुवार को उदयपुर में धारा-144 लागू होने के बावजूद कोर्ट चौराहे पर उग्र
प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात काबू करने की कोशिश की लेकिन
माहौल और बिगड़ गया। प्रदर्शनकारी कोर्ट के अंदर तक चले गए। इसके बाद
कोर्ट परिसर में ही प्रदर्शनकारियों के साथ वकीलों और पुलिस के बीच भी झड़प
हुई।
कोर्ट परिसर के अंदर एडिशनल एसपी सुधीर जोशी
के साथ भी हाथापाई की गई है। उन्हें सिर में पत्थर भी लगा है। पुलिस और
प्रदर्शनकारियों में 15 मिनट तक पत्थरबाजी हुई, जिसमें 10 पुलिस अफसरों
सहित 31 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 3
पुलिस इंस्पेक्टर और एक डिप्टी गोपाल सिंह को भी चोटें अाई हैं।
पुलिस
ने चेतक सर्किल, काेर्ट चौराहा और टाउन हॉल पर भी व्यापारियों ने दुकानें
बंद करा दीं। शहर में 700 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात तक 88
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शंभू के समर्थन में जयपुर
में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope