फलासिया (उदयपुर)। फलासिया पंचायत समिति मुख्यालय पर बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया और लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान पूरा रास्ता फूलों से अट गया। पथ संचलन नया खोला तिराहे से शुरू होकर बस स्टेशन, पानी सिंगाड़ा, होली घाटी होते हुए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचा। बाद में विद्यालय में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। संघ जिला कार्यवाह कालू लाल कलाल, तहसील कार्यवाह सोहन सिंह, तहसील सहकार्यवाह प्रेम चंद दामा, परिवार प्रबोधक प्रभास आमेटा, महाविद्यालय विद्यार्थी विभाग प्रमुख पदम प्रकाश जैन आदि ने बौद्धिक सत्र को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope