जयपुर/उदयपुर। मानसून महल, इसे सज्जनगढ़ महल के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ की चोटी पर स्थित एक आलीशान इमारत है। खगोल विज्ञान के लिए गहन जुनून रखने वाले महाराणा सज्जन सिंह का मुख्य उद्देश्य मूलरूप से एक खगोलीय केंद्र के रूप में एक नौ मंजिला इमारत का निर्माण करना था, ताकि मानसून के बादलों की गति का पता लगाया जा सके, लेकिन आज के समय में टूरिस्ट के लिए यह केवल सनसेट प्वाइंट बन कर रह गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरावली पहाड़ी रेंज के बंसदरा पर्वत के ऊपर स्थित, रत्नों से शोभित मुकुट के रूप में दिखाई देने वाला है ये शानदार सज्जनगढ़ फोर्ट। सफेद संगमरमर से बना ये महल उदयपुर शहर के पश्चिम में स्थित है, जो कि समुद्र तल से 944 मीटर) 3100 फीट की ऊंचाई पर है। मेवाड़ राजवंश के शासक महाराणा सज्जन सिंह द्वारा 1884 में इस महल का निर्माण कराया गया था। उन्हें एक प्रतिष्ठित शासक और ‘मैन ऑफ विजन’ के रूप में जाना जाता था और 1881 में ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया’ के खिताब से भी सम्मानित किया गया था। इस महल के निर्माण का उद्देश्य मानसून के बादलों का ट्रैक रखने के साथ ही शाही परिवार के लिए रिसोर्ट बनाना भी था, लेकिन 26 वर्ष की उम्र में असामयिक मृत्यु के कारण इस योजना कुछ समय के लिए रुक गई। उनकी मृत्यु से पहले इस महल का निर्माण आंशिक रूप से हो गया था, बाद में उनके उत्तराधिकारी महाराणा फतेह सिंह ने महल का निर्माण कार्य पूरा किया।
महान ऊंचाई पर स्थित यह किला शहर की दो झीलों पिछोला और फतेहसागर का शानदार दृश्य दर्शाता है। साथ ही किले से अरावली पहाड़ी, जंगलों, नदियों और चमकते हुए सफेदी वाले शहर का आश्चर्यजनक और करिश्माई दृश्य दिखाई देता है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope