• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुष्कर्म के मामले में क्रिकेट कोच गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर सौंपा

Cricket coach arrested in rape case, handed over to police remand - Udaipur News in Hindi


-महिला खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह दर्ज कराया था मामला

उदयपुर।
महिला क्रिकेट खिलाड़ी से मारपीट तथा दुष्कर्म के मामले में फरार कोच अबरार हुसैन को हाथीपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश आरोपी को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह 24 वर्षीया क्रिकेट की महिला खिलाड़ी ने हाथीपोल थाने में कोच अबरार हुसैन के खिलाफ मारपीट तथा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसके शुक्रवार सुबह उसके रिश्तेदार के यहां होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने अलसुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। मामले में पूछताछ और घटनास्थल की तस्दीक कराए जाने को लेकर पुलिस ने अदालत में पेश कर उसका एक दिन के लिए पुलिस रिमांड मांगा था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। बताया गया कि आरोपी अबरार हुसैन ने पीड़िता के साथ चेटक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड के नजदीक मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका फोन भी छीन लिया था। इसी क्षेत्र की एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला खिलाड़ी का कहना, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर हड़पे एक लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि गत 11 मार्च को पीड़िता ने हाथीपोल थाने में आरोपी अबरार हुसैन उर्फ सोनू के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि उसने पीड़िता के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था और वह उसके झांसे में आ गई थी। तब वह उसे 5 मार्च को हाथीपोल क्षेत्र की एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब उससे शादी को लेकर बात की तो वह उसकी हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े कर झील में डालने की धमकी देने लगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी कोच के पीड़िता से शादी से इंकार के बाद दोनों में विवाद हो गया था। जिससे उनके बीच मारपीट के बारे में भी जानकारी मिली है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उसे ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपए से अधिक की राशि और उसकी सेाने की चेन भी हड़प चुका है।
उल्लेख्ननीय है कि कोच अबरार हुसैन शहर के तीतरड़ी क्षेत्र में एकेडमी संचालित करता है, जिसके यहां पीड़िता क्रिकेट खेलने जाती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cricket coach arrested in rape case, handed over to police remand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, womens cricket, player, assault, rape, absconding coach, abrar hussain, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved