• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

tonk news : tribute on death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay - Tonk News in Hindi

टोंक। भाजपा शहर व देहात मंडल टोंक की ओर से रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बमोर गेट स्थित टोंक विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन उपाध्यायजी की ही देन है।

इस मौके पर विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि आखिरी पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति का कल्याण होगा, तभी भारत का विकास होगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सरल, सौम्य स्वभाव व्यक्तित्व के धनी थे। दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के पहले महामंत्री बने, हम सब कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान जगदीश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष चौथमल विजय, मंडल अध्यक्ष कालू बागड़ी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में महामंत्री रामावतार धाभाई, माधव बालानी, बद्री यादव, महेश जोशी, लड्डू किराड़, पीडी आजाद, पार्षद रोहित उर्फ पारस जैन, पार्षद मनोज जैन, पार्षद राजेश बड़ीवाल, पार्षद सीताराम चावला, जयनारायण वर्मा, रामजस, विष्णु मामा, विनोद पोरवाल, तारिक खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-tonk news : tribute on death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk news, death anniversary of pandit deendayal upadhyay, pandit deendayal upadhyay, bjp tonk, tonk mla ajit singh mehta, tonk hindi news, tonk latest news, rajasthan hindi news, टोंक समाचार, राजस्थान समाचार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, टोंक बीजेपी, टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved