• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

tonk news : BJP leaders listened to the mann ki baat of prime minister - Tonk News in Hindi

टोंक। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया के आवास पर जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों और महिलाओं के हित में कही बात पर मोर्चा ने खुशी जताई। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रवक्ता जूली शर्मा ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर आभार जताया। जिला पदाधिकारी कामिनी श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राधा साहू, जिला मंत्री प्रियंका गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, अक्षिता वर्मा ने जिला प्रवक्ता जूली शर्मा को माला पहनाकर मोर्चे में नियुक्ति पर खुशी जताई। जिला प्रवक्ता ने जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बताया कि दिसम्बर माह में मोर्चा द्वारा जिले के 1080 बूथों पर बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया ने सभी पदाधिकारियों से मोर्चा की गतिविधियों में तेजी लाने पर बल दिया।

इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय एससी मोर्चा शहर मंडल टोंक की ओर से रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण महामंत्री पंकज महावर पार्षद के घर पर शहर मंडल हकीकत राय की अध्यक्षता में देखा गया। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष और पार्षद हकीकत राय सौदा, महामंत्री और पार्षद पंकज महावर, उपाध्यक्ष नरेंद्र चावला, महामंत्री विक्रम चिरोजिया, गणेश वर्मा, छोटू लाल महावर, लखन महावर, जितेन्द्र महावर, संजय महावर, प्रदीप महावर, हेमंत बुंदेल, मंत्री मुकेश बुंदेल, राजकुमार, सुरेन्द्र, राहुल, रतन बैरवा, कार्यालय मंत्री जसवंत महावर, मुकेश महावर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल टोंक की ओर से रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात एवं संविधान दिवस शर्मा इंस्टीट्यूट जयपुर रोड छावनी टोंक में मनाया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-tonk news : BJP leaders listened to the mann ki baat of prime minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk news, bjp leaders tonk, mann ki baat of prime minister narendra modi, bjp women front tonk, pandit deendayal upadhaya sc morcha city mandal tonk, pandit deendayal upadhyay bjp city mandal tonk, tonk hindi news, rajasthan hindi news, टोंक समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved