• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेताजी की जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की, देशसेवा के लिए याद किया

Netaji gifted floral tribute, remembered for service - Tonk News in Hindi

टोंक । आजाद हिन्द फौज के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 122वीं जयन्ती मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष सर्किल पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भारत विकास परिषद के सचिव रमेश काला ने बताया कि कार्यक्रम में सुभाष प्रतिमा पर मालाएं पहना कर नेताजी की देश के प्रति सेवाओं को याद किया।

कार्यक्रम में नगरपरिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी जैन व महेन्द्र विजय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। ‘सुभाष बोस अमर रहे’ व ‘भारत माता की जय’ के उदघोष किये गये।
कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता, भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष डॉ. रामकल्याण शर्मा, सचिव रमेशकाला, अशोक कासलीवाल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, अशोक शर्मा डिग्गी, मनीष तोषनीवाल, आईडीबीआई प्रबन्धक विपिन जैन, विवेकानन्द स्कूल मीडिया प्रभारी सुनित कुमार जैन, पार्षद रोहित जैन, ओम अजमेरा, प्रेमचन्द, जिला संघ प्रचारक नीरज, कमल, एडवोकेट नवरतन नामा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पार्चन किया। स्काउट प्रभारी हेतराज महावर के नेतृत्व में विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के स्काउट्स द्वारा पिरामिड बनाकर सलामी दी गयी। आर्दश विद्या निकेतन पुरानी टोंक व सरस्वती विद्या मन्दिर यज्ञ के बालाजी के छात्र-छात्रा घोष के साथ पथ संचलन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
इसी प्रकार मानव धर्म मूक बधिर एवं नैत्रहीन विद्यालय टोंक में सुभाषचन्द्र बोस का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें पन्नाधाय श्रवण बाधित शिक्षण संस्थान टोंक के कोर्स कोडिनेटर विमलेश मिश्रा के साथ दिव्यांगो ने सुभाषचन्द बोस की माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये। दिव्यांगो एवं प्रशिक्षार्णियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुभाषचन्द्र बोस के बताये गये पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करे तथा अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में बीएसटीसी के छात्रो द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये और उनके बताये गये मार्गो पर चलने का वचन लिया। कार्यक्रम में अनिल वर्मा, कुलदीप राजोरा, समा खांन, इब्तेसाम दुर्रानी, मनराज मीणा, मोनिका शर्मा, अनिता नायक आदि मौजूद थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Netaji gifted floral tribute, remembered for service
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, tonk news, netaji gifted floral tribute, remembered for service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved