टोंक। पुरानी टोंक पुलिस थानांतर्गत रविवार को बस स्टैंड से निवाई जा रही बस में चढ़ते समय संतुलन बिगडऩे से एक महिला नीचे गिर गई। बस का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। उसे सआदत अस्पताल टोंक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुरानी टोंक पुलिस ने बस जप्त कर ली, लेकिन चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार जहाजपुर निवासी मन्जू जोशी (55) पत्नी मुरलीधर जोशी रविवार को भाभी गायत्री जोशी के साथ निवाई में रिश्तेदार के बैठने जा रही थी। टोंक बस स्टैंड से दोनों बस बदल कर निवाई जा रही सवाईमाधोपुर आगार की बस में बैठ रही थीं। इस दौरान जहाजपुर निवासी मन्जू जोशी का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के नीचे गिर गई। मन्जू का सिर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope