श्रीगंगानगर। यहां स्कूली बच्चों ने चीन में निर्मित उत्पादों का विरोध करते हुए उनके बहिष्कार की घोषणा की। सुखाड़िया सर्किल स्थित गुप्ता बाल भारती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे चीन निर्मित उत्पादों का उपयोग नहीं करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख लाजपत राय शर्मा ने विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा के लिए चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में किसी प्रकार के चीन निर्मित सामान का उपयोग नहीं करेंगे।
संस्था प्रधान वीना गुप्ता ने देश हित में चीन निर्मित उत्पादों का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सेठ जीएल बिहाणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला प्रचार प्रमुख डॉ. रामप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope