श्रीगंगानगर। तीन दिन की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। स्कूल खुलने के साथ ही इनके समय में परिवर्तन हो जाएगा। सर्दी शुरू होने की वजह से सरकारी स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब स्कूलों का संचालन सुबह 9:20 से 3:40 बजे तक किया जाएगा। सरकार ने संस्था प्रधान, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए स्कूल आने का अलग-अलग समय निर्धारित किया है। संस्था प्रधान के लिए 9:20 से 3:40 बजे, शिक्षकों के लिए 9:30 से 3:40 बजे तक समय रहेगा।
वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 9:35 से 3:40 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह समय सारणी 31 मार्च तक लागू रहेगी। अभी राजकीय विद्यालय सुबह 8 से 2:10 बजे तक लग रहे थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope