जयपुर/सिरोही। विश्वविख्यात श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम में शनिवार रात 9 बजे से शुरू हुई बारिश रविवार शाम 7 बजे तक जारी रही। इन 23 घंटों में 7 इंच बारिश होने से वहां बने 40 फुट गहरे तालाब में 30 फुट से अधिक पानी आने से दो फुट की चादर चलने लगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तीर्थ के ट्रस्टी महावीर जैन ने बताया कि तीर्थ के निर्माण के 17 वर्षों बाद पहली बार इतना पानी यहां देखा गया है। शनिवार सुबह तक तालाब में मात्र 10 फुट पानी था। बारिश के कारण गोशाला में कई जगह पानी भर गया। रविवार शाम को पावापुरी से सिरोही, सरूपगंज का मार्ग रपटों पर पानी बहने से बंद हो गया। इस कारण यातायात जाम रहा। पावापुरी के आसपास भी सभी एनिकटों, बड़े तालाबों एवं बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope