सिरोही। जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन असम गुवाहाटी के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शिरकत की। इस सम्मेलन में राज्यपाल का संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। हमारी संस्कृति एवं वेद-ग्रंथों में कहीं जाति-धर्म का उल्लेख नहीं है। धर्म-जाति की दीवार टूटनी चाहिए। विश्व में कई संस्कृतियां आईं और चलीं गईं। लेकिन हमारी संस्कृति आज भी टिकी हुई है, इसका कारण धर्म है।
ब्रह्माकुमारी विद्यालय धर्म एवं संस्कृति की जड़ों को मजबूत एवं पोषण कर राष्ट्रनिर्माण का कार्य कर रहा है। सम्मेलन के दौरान नॉर्थ उड़ीसा विश्वविद्यालय बारीपाड़ा के कुलपति प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी को डी.लिट की उपाधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि दादी ने उड़ीसा में संदेशवाहक के रूप में लोगों में आध्यात्मिकता और प्रभु के संदेश का प्रचार-प्रसार किया है जो बहुत ही सराहनीय है।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन: सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण को किया तलब
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयारRJD , तेज प्रताप ने कहा, 'NDA छोड़कर अच्छा किया'
Daily Horoscope