सीकर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस महकमा जल्द ही 400 स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाएगा। इस व्यवस्था के तहत उन स्थानों का सर्वे किया गया है, जहां लोगों की भीड़भाड़ अधिक रहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि शहर की तीन लाख से अधिक आबादी कैमरे लगने के बाद राहत की सास ले सकेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बहरहाल तीस करोड़ से अधिक की यह योजना अगले छह माह में असर दिखा पाएगी। पुलिस का दावा है कि कैमरे लगने के बाद वारदातों में तेजी से गिरावट आएगी। एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि सीकर शहर में अपराध का ग्राफ इस कदर तेजी से बढ़ा है कि दर्जनों मामलों के खुलासे अभी तक नहीं हुए हैं।
शहरवासी डर के साए में जीने लगे हैं। शहर की जनता को राहत देने के लिए पुलिस महकमे ने सिटी सर्विलांस योजना के तहत शहर के 130 स्थानों पर चार सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को शहर का दौरा कर सीसीटीवी के लिए 130 स्थानों को चिह्नित भी कर लिया है, जहां पर चार सौ कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope