सवाई माधोपुर। एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर आए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार को पाडली के ग्रामीणों ने गांव में स्थित सरकारी स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस पर अबरार ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त करते हुए प्रशासन से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अबरार को बताया गांव में शिक्षा के नाम पर एक मात्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। लेकिन स्कूल में अव्यवस्थाओं के चलते शिक्षा का स्तर बहुत कमजोर है। स्कूल में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। स्कूल में पढने आने वाले बच्चों को फटी पुरानी दरियों पर बैठना पडता है। इसके अलावा पोषाहार बनाने में भी साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। शिक्षक अपनी मनमानी करते है। उन्होंने बताया कि स्कूल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है।
अभी तक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके विरोध में गत दिवस उन्होंने स्कूल के ताला लगा दिया था। तभी से यह स्कूल बंद है। स्कूल में 70 से अधिक बालक- बालिकाएं पढने के लिए आते है। स्कूल के ताला लगा रहने से बच्चों की पढाई बाधित हो रही है। इस पर अबरार ने ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त करते हुए बताया कि स्कूल पर तालाबंदी से बच्चों की पढाई बाधित होना चिंता का विषय है।
इस मामले में उन्होंने मौके पर ही प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। इस दौरान अबरार के साथ पाडली गांव में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अली मोहम्मद, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जावेद कासिम व लाला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope