राजसमन्द। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने महिलाओं से कहा
है कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, संगठित स्वरूप में आगे
आएं, आत्मनिर्भरता पाने के लिए स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करें और
घर-परिवार को खुशहाल बनाते हुए सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सशक्त
भागीदारी निभाकर अपने सामथ्र्य से परिचित कराएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उच्च
शिक्षा मंत्री ने सोमवार को राजसमन्द जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम्
में महिला संरक्षण समिति कोटा एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में
दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के अन्तर्गत आयोजित
नारी जागृति उत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए
यह आह्वान किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 महिलाओं को सम्मानित
किया। आरएलडीसी की ओर से 31 महिला स्वयं सहायता समूहों को 10-10 हजार रुपए
की धनराशि के चैक प्रदान किए तथा एरिया लेवल फाउण्डेशन से संबंधित पाँच
स्वयं सहायता समूहों को 2.50 लाख के चैक दिए। इनमें से प्रत्येक को 50 हजार
रुपए की धनराशि का चैक दिया गया।
आरंभ में
महिला संरक्षण समिति की संरक्षक संगीता माहेश्वरी ने उच्च शिक्षा मंत्री
सहित अतिथियों को स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों का परिचय दिया।
समिति की ओर से गजरी कुमावत, चेतन कुमावत, शाईन कोसर आदि ने बुके भेंट कर
अतिथियों का स्वागत किया।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope