करौली। हिण्डौनसिटी उपखंड के बाबा पैलेस में रविवार को करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया का पार्टी के लोगों सहित आमजन ने रविवार को स्वागत किया। लोगों ने इस मौके पर सांसद को शहर की समस्याएं भी बताईं। कार्यक्रम में सर्वसमाज ने सांसद का माला-साफा व तलवार भेंट कर स्वागत किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सांसद मनोज राजोरिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया ने कहा कि जो भाजपा कार्यकर्ता व्हाटसएप का दुरुपयोग कर ग्रुप मे गलत संदेश करते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद राजोरिया ने 1200 करोड़ रुपए की सड़क योजना को जल्दी स्वीकृति कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इससे लोगों को फायदा होगा। करौली में रेल लाइन डलवाने के लिए सांसद ने रेल मंत्री से भी बात की है, इसका कार्य जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा। इससे करौली जिले के लोगों की परेशानी हल हो जाएगी।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope