करौली। जमीन विवाद में रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी हो गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सदर थाना के एएसआई महेश शर्मा ने बताया कि करौली जिले के गुड़ला पहाड़ी गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग पर पहुंच गई। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इनमें महिला भी शामिल है। फायरिंग की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मय जाप्ते घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तीन घायलों को जयपुर रेफर कर दिया, बाकी घायलों का करौली के सामान्य चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस उपाध्यक्ष ने घायलों की कुशलक्षेम भी पूछी।
आगे तस्वीरों में देखें...
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope