करौली। घर-परिवार त्याग कर साधु जीवन में प्रवेश कर रही मुमुक्षु समीक्षा बुरड़ की करौली में वरघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा निकलने के दौरान माहौल धर्ममय नजर आया। शोभायात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और अक्षत वर्षा की। महाराष्ट्र निवासी समीक्षा जनवरी माह में नदबई में आयोजित कार्यक्रम में दीक्षा लेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आयोजन के तहत बड़ा बाजार स्थित पल्लीवाल जैन मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इससे पहले मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। नवंबर 2002 में जन्मी मुमुक्षु समीक्षा में 7 वर्ष की उम्र में वैराग्य उत्पन्न हो गया और 11 वर्ष की अल्प आयु से वे साध्वी सान्निध्य में हैं। मुमुक्षु 22 जनवरी, 2018 को नदबई में साध्वी जया कुमारी के सान्निध्य में दीक्षा लेंगी।
आगे तस्वीरों में देखें...
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope