करौली। सत्रह सूत्री मांगों को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष और सपोटरा विधायक रमेश मीणा का कलेक्ट्रेट के सामने धरना 23वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर सरकार को सद्बुद्धि और जिले की समस्याओं के समाधान के लिए उपनेता प्रतिपक्ष और सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने अपने समर्थकों के साथ विधि-विधान से हवन कर सद्बुद्धि की कामना की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सद्बुद्धि यज्ञ में जिला महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज, अनिल शर्मा, माली समाज अध्यक्ष रामनिवास माली व गिर्राज माली सहित अन्य कांग्रेस, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल हुए। धरने में शामिल कांग्रेसी और ग्रमीणों ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। विधायक रमेश मीणा ने सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा की वह आमजन की आवाज उठा रहे हैं और क्षेत्र की 17 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। भाजपा सरकार गूंगी और बहरी हो गई है, जिसके कारण क्षेत्र की समस्याएं ज्यों की त्यों पड़ी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope