जयपुर। सभी के दिल में जगह बना चुकी हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ देश के लोगों में शोक छा गया। श्रीदेवी दुबई में बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर शादी में लोगों से मिलते हुए का उनका वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं और शादी को एन्जॉय कर रही हैं। पूरे वीडियो में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है, लेश मात्र भी ऐसा नजर नहीं आ रहा कि उनकी तबीयत खराब हो या उन्हें कोई परेशानी हो। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को उनके जीवन का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ शादी समारोह में दुबई पहुंची थीं। वहां हृदय-गति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 54 साल की थीं। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक मुंबई लाया जा सकता है।
अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मौत से दुनिया भर में उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं। हर कोई उनकी फिल्मों, गानों और डांस के जरिए उन्हें याद करने की कोशिश कर रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope