जयपुर। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी ने भले ही दुनिया से अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। चंचलता, चुलबुलापन और अच्छा अभिनय तो उनके नाम के साथ जुड़ा हुआ ही था, उनकी खूबसूरती भी लोगों के जेहन में छाई हुई है। खूबसूरती का जादू बिखरेने वाली श्रीदेवी 54 की उम्र पार करने के बाद भी खूबसूरत दिखती थीं। महिलाओं में उनकी खूबसूरती का जादू इस कदर छाया हुआ था कि वे उनकी खूबसूरती के टिप्स को फॉलो करने लगी थीं। आपको बता दें कि पति बोनी कपूर के भांजे की शादी में दुबई पहुंची श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीदेवी की खूबसूरती के सभी दीवाने थे। उन्होंने खुद ने एक बार इंटरव्यू में अपनी खूबसूरती से जुड़े कई राज बताए थे। फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीदेवी ब्यूटी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती थीं। श्रीदेवी अपने फिटनेस फिगर पर बहुत ध्यान देती थीं। उन्होंने फिटनेस फिगर को इस तरह से मेटेंन किया कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती दिखती थीं। वे स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करना बेहद पसंद करती थीं। इसके अलावा बल्ड सर्कुलेशन के लिए नियमित रूप से हेड मसाज करना भी जारी रखती थीं। वे कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्टों से हमेशा दूरी बनाए रहती थीं। बस जरूरी क्रीम और लिप लाइनर लप ग्लॉस को काम लेना जरूरी समझती थीं। उनकी खास बात यह थी कि वे सोने से पहले मेकअप उतारना नहीं भूलतीं और फिटने बरकरार रखने के लिए योगा को विशेष महत्व देती थीं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope