करौली। मासलपुर क्षेत्र के बिरहटा गांव के जंगलों में अवैध रूप से हथियार बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बिरहटा गांव के जंगलों में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल से सख्ती बरतते हुए टीम बनाई और बिरहटा गांव के जंगलों में छापा मारा। इस दौरान कई लोग जंगल में अवैध हथियार बनाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चार आरोपी भाग निकले, लेकिन दो लोग पकड़ में आ गए। पुलिस ने प्रहलाद जाटव तथा हरिओम जाटव को गिरफ्तार कर वहां से देसी कट्टा, चार अर्द्ध निर्मित कट्टा बरामद किए। पुलिस ने हथियार बनाने की मशीन व सामान भी जब्त कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिहार : महागठबंधन में कई सीटों को लेकर नहीं बन रही बात
पाकिस्तान के नागरिकों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की सराहना की
एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे वकील
Daily Horoscope