करौली। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय नागरिक सुरक्षा बुनियादी प्रशिक्षण का एडीएम राजनारायण शर्मा और एएसपी राजेश यादव ने निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एडीएम ने कहा की किसी भी आपदा से निपटने के लिए आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। आत्मविश्वास होगा तो हम आपदा के समय ना केवल खुद की बल्कि दूसरों की भी मदद करने में सक्षम होंगे। आपदा किसी भी रूप में कभी भी और कंही भी आ सकती है। जिसका किसी को पता भी नहीं रहता है।
आपदा का सही ढंग से प्रबन्धन करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए। विषम प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर प्रबन्धन होना जरूरी है। आपदा के दौरान प्रो-एक्टिव रहकर कार्य किया जाये। विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुण सिखाए तो मुश्किल से मुश्किल कठिनाई को सहजता से पार कर सकते हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान शान्तचित एवं धैर्य के साथ सही निर्णय लेकर आपदा से निपटना आपदा प्रबंधन का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा को रोका नहीं जा सकता। परंतु, प्रबंधन करके आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। उन्होंने बाढ़ के खतरे से लोगों निकालने के तरीकों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क अधिकारी मानसिंह मीना, डीआर विजयसिंह नरूका सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope