करौली। संपूर्ण राजस्थान में हो रही चोटी कटने की वारदातें रुक नहीं रही हैं। करौली जिला मुख्यालय स्थित इंद्रा कालोनी में फिर एक महिला के बाल कट गए। जानकारी के अनुसार महिला पूनम सुबह शौच के लिए गई थी तभी अचानक महिला की तबीयत खराब होने लगी और वह जोर-जोर से चीखने लगी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग महिला के पास आए और उसे अंदर ले गए। महिला की स्थिति उस समय नाजुक थी। महिला के घरवाले उसे अस्पताल न ले जाने के बजाय देवी-देवताओं के पास ले गए। अब महिला की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope