करौली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी की अहम बैठक हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विस्तारक मुकेश तिवारी और श्रीमहावीरजी मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तिवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं। बिना कार्यकर्ताओं के पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती। ऐसे में कार्यकर्ताओं की ही जिम्मेदारी होती है कि वो पार्टी की रीति नीतियों को अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंचाए और विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाएं। इस मौके पर महामंत्री रुपसिंह तोगड़िया, कोषाध्यक्ष साहब सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गोयल, गोपी गुर्जर, कोमल जांगिड़, महिला मोर्चा की मंजू गोयल, संध्या गोयल, सीमा सोनी, राधा, सिंगर रमेश प्रेमी और विजय जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope