• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

83 बरस का दूल्हा, दुल्हन 30 साल की, दामाद बाराती

Strange Marriage in Karauli-married 83 year old groom, 30 year old bride - Karauli News in Hindi

करौली। 1986 में बनी टी रामाराव की फिल्म दोस्ती दुश्मनी का मशहूर गीत साठ बरस का दूल्हा, दुल्हन 55 साल की, तो आपको याद ही होगा। गीत में दूल्हे की उम्र तो 60 बताई गई है। लेकिन यहां दूल्हे की उम्र 83 साल है ... और दुल्हन की उम्र के बारे में आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे। शादी का कारण जानेंगे तो हैरानी होगी।

उम्र में बहुत ज्यादा अंतर है। दूल्हेराजा के पहली पत्नी भी मौजूद है। उसके दो बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। दूल्हे के एक बेटा था, उसका करीब 2 साल पहले निधन हो गया था। कहा जा रहा है कि दूल्हे ने बेटे की लालसा में शादी की है।


मामला करौली जिले के सपोटरा के सैमरदा गांव का है। हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। ...और बेटे की लालसा अब भी नहीं बदली। वृद्ध दूल्हे की दुल्हन की उम्र 30 साल है। अपने से 53 साल छोटी लड़की से शादी की चर्चा पूरे इलाके में जारों पर है।

सैमरदा के 83 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम ने अपने से 53 वर्ष छोटी लडक़ी रमेशी बैरवा से 19 फरवरी, शनिवार को शादी रचाई है। शादी से पहले सभी कार्यक्रम धूमधाम से मनाए गए। बारात में दामाद पप्पू बैरवा ने जमकर डांस किया।

गांव वाले बताते हैं कि दुल्हन रमेशी बैरवा 7 बहनें हैं। 6 बहनों की शादी हो चुकी है। रमेशी सबसे छोटी है। रमेशी का एक भाई विकलांग पैदा हुआ था। उसकी कई साल पहले मृत्यु हो गई। शादी सभी की सहमति से हुई है। दूल्हे सुखराम की पहली पत्नी बत्तो देवी, दुल्हन के पीहर पक्ष, सभी इस शादी से सहमत हैं। वहीं दुल्हन की दिमागी हालत भी कमजोर बताई जा रही है।

जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का कोई वारिस नहीं बचा था

सुखराम और उसकी पहली पत्नी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो साल पहले हमारे तीस वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार का कोई वारिस नहीं बचा था। इसलिए वंश को आगे बढ़ाने के लिए शादी की है।

खैर, जो भी हो, लेकिन इस उम्र में ब्याह रचाकर संतान पैदा करने, वो भी बेटा पैदा करने की चाह बता रही है कि समाज में अब भी लोग बेटे-बेटी में फर्क रखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strange Marriage in Karauli-married 83 year old groom, 30 year old bride
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strange marriage in karauli, marriage of 83 year old groom, old marriage, film dosti dushmani, groom sukhram 83 year old, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved