• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरत पहुंच थम जाएगा ओखी चक्रवात, सर्दी बढ़ी, प्रदेश में हो सकती है बूंदाबांदी

Cyclone Ockhi 2017 : Cyclone will over to Reaching Surat, may Rain in Rajasthan - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर/जयपुर। अरब सागर से करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज रफ्तार वाली हवा के साथ उठा ओखी चक्रवात का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। ओखी चक्रवात का असर 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से घटकर मंगलवार रात महज 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान बुधवार सुबह सूरत पहुंच समाप्त हो जाएगा।

ओखी की वजह से देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र बादलों की ओट में आ गए हैं। मौसम वैज्ञानिक गोविंदराम सीरवी ने बताया कि ओखी चक्रवात का विकराल रूप अब शांत हो चुका है, इसलिए राजस्थान में यह ज्यादा असर नहीं डाल पाएगा। प्रदेश में केवल बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।

चक्रवात के कारण राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मंगलवार को रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ओखी के असर से मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और सर्दी बढ़ गई। असर बुधवार को भी नजर आया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से शहर में ठिठुरन भी बढ़ गई।

जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री पहुंच गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyclone Ockhi 2017 : Cyclone will over to Reaching Surat, may Rain in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cyclone ockhi 2017, latest weather news, latest rajasthan news, ockhi cyclonic storm in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved