झुंझुनूं। गुढ़ापाैंख के दलाड़ा जाेहड़ में तालाब की खुदाई करते समय मनरेगा मजदूराें काे जिंदा बम मिला। खबर फैलते ही एक बार तो इलाके में दहशत हाे गई। सूचना मिलने पर जयपुर से अाए बम निराेधक दस्ते ने बम काे निष्क्रिय किया। यह बम करीब एक सप्ताह पहले ला था, लेकिन इसका खुलासा शनिवार को हुआ। रविवार को इसे निष्क्रिय किया गया। टीम प्रभारी सीअाई मूलचंद मीणा ने बताया कि यह बम 1960 में बना था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार शनिवार काे दलाड़ा जाेहड़ में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई का काम चल रहा था। मनरेगा मजदूर सरदारा राम गुर्जर ने बताया कि अचानक खुदाई करते समय उसे बम जैसी वस्तु मिली। उसने इसकी जानकारी अन्य मजदूराें काे दी।
इसके बाद बम मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और तालाब पर ग्रामीणाें की भीड़ हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। एसएचअाे अशाेक चाैधरी की अगुवाई में जयपुर से आई टीम ने 6 फीट का गड्ढ़ा करवा कर बम दबा दिया। पुलिस ने ग्रामीणाें काे उससे दूर रहने की हिदायत दी।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope