झुंझुनूं। आवारा पशुओं से किसान पहले से ही परेशान हैं। दरअसल खेतों में फसल खराब होने से किसान परेशान हैं और इस समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर आंदोलन भी हुए हैं, लेकिन अब ये आवारा पशु न केवल फसल खराब कर रहे हैं, बल्कि जान पर भी भारी पड़ रहे हैं। मामला झुंझुनूं का है। जहां आज एक किसान पर खेत में आवारा पशु ने इस कदर हमला किया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक बुड़ाना निवासी रशीद अपने खेत मेें पशुधन को संभाल रहा था कि अचानक एक सांड ने आकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल रशीद का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही झुंझुनूं के बाघोली इलाके में एक वृद्ध किसान पर भी आवारा पशु ने हमला किया था। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आए दिन आवारा पशुओं के हमलों से अब किसानों को अपनी जिंदगी का भी डर सताने लगा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope