झुंझुनूं। शहर में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील कार्यालय के पास स्थित एक पानी की टंकी पर महिला चढ़ गई। इसके बाद लोगों ने प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थी। साथ ही कुछ बोल भी नहीं रही थी। जिसके चलते पुलिस को काफी वक्त तक मामले को समझने और महिला को जानने में लग गया। लेकिन बाद में महिला का चेहरा दिखा और महिला ने बताया तो सामने आया कि यह महिला कांस्टेबल सुरेश निवासी सांवलोद की पत्नी अनिता है।कांस्टेबल सुरेश की मौत बीते माह ही हार्ट अटैक से हो गई थी। इसके बाद अनिता ने कहा कि उन्हें अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। जिस पर काफी आश्वासन के बाद महिला मानी और दो घंटे बाद महिला टंकी से उतरी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope