जयपुर/झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार को भवानीमण्डी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद पाटनी के निधन पर शोकसभा में शामिल हुईं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाटनी की धर्मपत्नी लीलाबाई से मुलाकात की तथा परिजनों को सांत्वना दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजे जिले की पचपहाड़ तहसील के ग्राम आवर में पूर्व सरपंच विमल जैन के पुत्र विनीत जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर भी गईं और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा जैन सहित अन्य परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने विनीत जैन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने ग्राम दुबलिया के पूर्व सरपंच भगवान सिंह झाला के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुबलिया स्थित उनके निवास पर उनकी धर्मपत्नी मोहन कंवर और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। राजे ने झालरापाटन के ग्राम मांडा श्यामपुरा में नाथूलाल नागर के पिता बापूलाल नागर के निधन पर भी उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope