जालौर। जिले के रानीवाड़ा में गत रात बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान की मौत हो गई। हुआ यूं कि हाईटेंशन लाइन 11 किलोवाट का बिजली तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे खेत में करंट दौड़ गया। इस करंट की चपेट में आने से आजोदर गांव निवासी किसान राजू सिंह (30) पुत्र शंभू सिंह बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से खेत के पास लगा
ट्रांसफार्मर जल गया था। इसी वजह से 11KV का तार टूट कर खेत में गिर गया
था। इस बात से अनजान राजू सिंह बीती रात अपने खेत पर गया था। खेत से जाते ही वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुन लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बिजली स्टेशन पर फोन कर सूचना दी, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। काफी देर ट्राई करने के बाद एक व्यक्ति बिजली के दफ्तार पहुंचा और लाइन कटवाई। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजू दम तोड़ चुका था।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope