जालोर। सांचोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी संसाधनो के माध्यम से चोरी किये जाने वाले स्थानो को चिन्हित किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुखबिर के जरिए वसराम उर्फ वचनाराम मेवाराम देवासी (22) निवासी नागोलडी थाना सांचैर दुपहिया वाहन चोरी का मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया। इस दौराान पुलिस ने आरोपी के अन्य साथी मुकेश कुमार, रमेश कुमार व इसके साथियो को पकडने का प्रयास किया। लेकिन वो हाथ नहीं आए। आरोपी ने करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहन चुराना बताया है।
वाहन चोरी का मुख्य सरगना वसराम उर्फ वचनाराम अपने दो या तीन साथियों को साथ लेकर कस्बा सांचोर रात्रि के समय मकानो के आगे खडे दुपहिया वाहन की रैकी करते थे। मौका मिलने पर वाहन की पिन निकालकर मोटरसाईकिल को बिना स्टार्ट किये पचास मीटर तक ले जाते थे। फिर सीधा स्टार्ट कर किलवा की तरफ नहर के कच्चे रास्ते से अपने अन्य साथियो को सुपुर्द कर आगे सस्ते दामो पर बेच कर निस्तारण कर देते थे।
गिरफतार किया गया मुख्य वाहन चोर वसराम उर्फ वचनाराम विभीन्न प्रकार के नशीले पदार्थो का सेवन करने का आदि है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से चोरी का रास्ता चुना है।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope