राजसमंद/जैसलमेर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर जैसलमेर और राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। लंबे समय बाद कार्यकारिणी गठित होने से क्या कांग्रेस को लाभ मिलेगा या गुटबाजी बढ़ेगी या घटेगी। अब पता चलेगा। हालांकि कार्यकारिण के गठन में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग की है, फिर भी कुछ लोगों में नाराजगी सामने आई है। अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी सवाल पूछ रहे हैं कि उनके यहां कब कार्यकारिणी का गठन होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। लोग प्रदेशाध्यक्ष से सवाल पूछ रहे हैं कि कोटा, उदयपुर, बीकानेर आदि जगह की प्रस्तावित कार्यकारिणी की घोषणा कब तक की जाएगी। एक कार्यकर्ता ने सुझाव दिया कि हमारे बिसायती समाज से भी सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में शामिल किया जाए।
खासतौर पर बेरोजगार युवाओं ने इस कार्यकारिणी पर सवाल पूछा है कि सरकार बाकी भर्तियां कब निकाल रही है। जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उनके रिजल्ट कब जारी होंगे। जो भर्तियां प्रोसेस में, उनको नियुक्ति कब दी जाएगी। बहरहाल जिन लोगों को कार्यकारिणी में जगह मिली है, उन्हें और उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस के समय सीबीआई ने मोदी को फंसाने के लिए मुझे मजबूर किया : अमित शाह
भगोड़े अमृतपाल सिंह के संदिग्ध बॉडीगार्ड के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में केस
Daily Horoscope