• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं ने की तीज माता की पूजा

जयपुर। सावन का महीना हर तरफ हरियाली और खुशियां लेकर आता है। इस माह में जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है, वहीं हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं तीज माता की पूजा आराधना करती हैं। सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर तीज माता से पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। सावन माह में शहर में चारों तरफ लहरिया और तीज उत्सवों की धूम है।

कमला नेहरू नगर में गणगौर महिला क्लब की ओर से लहरिया उत्सव का आयोजन हुआ। लहरिया उत्सव में परंपरागत रंग-बिरंगे लहरियां पहनकर सोलह श्रृंगार करके महिलाएं शामिल हुई और लोकगीतों पर डांस का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने सावन की रिमझिम फुहारों के बीच झूला झूला और लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से प्रदेश की लोक संस्कृति को साकार किया। लहरिया उत्सव के दौरान मेहंदी, गायन और नृत्य की प्रतियोगिताएं भी हुईं। गणगौर महिला क्लब की अध्यक्ष क्रांति ने बताया कि सावन का पर्व महिलाओं के लिए खास होता है और ऐसे में इस लहरिया उत्सव के दौरान सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने धूमधाम से लहरिया उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब में हर वर्ष तीज और लहरिया उत्सव मनाया जाता है।


आगे तस्वीरों में देखें...




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-worship of Teej mata on Hariyali Teej
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: worship of teej mata on hariyali teej, lahriya festival in jaipur, gangaur women club kamala nehru nagar jaipur\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved