जयपुर। ऑल इंडिया सेवारत चिकित्सक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश
ख्यालिया कहा कि सेवारत चिकित्सकों की जायज मांगें नहीं मानी और दमन किया
तो किया तो देश भरकर के चिकित्सक आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर शामिल
होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह जानकारी सोमवार को डॉ. ख्यालिया यहां जयपुर के सवाई मानसिंह
मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के
महासम्मलेन में कहीं। हजारों की संख्या में उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित
करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का दमन किसी कीमत पर स्वीकार नहीं
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर के चिकित्सक मांगों को लेकर एकजुट है।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने
संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 33 जिलों की 33 मांगों पर राज्य सरकार
ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को तीव्र किया जाएगा। उन्होंने हुंकार
भरते हुए कहा कि मांगे नहीं मानने पर चिकित्सक सड़क पर उतर सकते है।
उन्होंने कहा कि आज सेवारत चिकित्सक एकजुट है उसी का परिणाम है कि यहां
हजारों की संख्या में चिकित्सक पहुंचे है।
उन्होंने कहा कि सरकार को मांग
पत्र के माध्यम से पहले ही अवगत करवाया गया। फिर भी मांगों पर कोई विचार
नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
महासम्मलेन को हरियाणा सेवारत चिकित्सक संघ के डॉ. जसवीर परमार व अखिल
राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश संयोजक जगदीश मोदी ने भी संबोधित
किया। इस दौरान सेवारत चिकित्सक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा, महासचिव
दुर्गाशंकर सैनी ने भी संबोधित किया।
26 अगस्त से होगा हर दिन दो घंटे कार्य अखिल
राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला
ने बताया कि हजारों की संख्या में सेवारत चिकित्सक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
विभाग के निदेशालय में चिकित्सक पहुंचे। बैठक में निदेशालय में सेवारत
चिकित्सक प्रशासनिक अधिकारी का काम कर रहे चिकित्सकों को भी जोड़ा गया। सभी
को काली पट्टी बांधकर विरोध में एकजुटता दिखाने की बात कहीं। उन्होंने ने
बताया कि चिकित्सकों की मांगो पर चिकित्सा मंत्री ने 25 अगस्त तक विचार
करने का आश्वासन दिया है। ओला ने बताया कि इसके बाद भी मांगों पर विचार
नहीं होने पर सेवारत चिकित्सक 26 अगस्त से काली पट्टी बांधकर दो घंटे
कार्य बहिष्कार करेंगे। 30 अगस्त को प्रदेश के सभी सेवारत चिकित्सक सामूहिक
अवकाश पर रहेंगे।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope