• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही हैं महिलाएं : मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं हर चुनौती को स्वीकार कर उनका सामना करने में सक्षम हैं और अपने घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को पूरी तरह सशक्त बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हमारी नारी शक्ति प्रदेश के विकास में और अधिक भागीदारी निभा सके।

मुख्यमंत्री राजे शुक्रवार को एसएमएस इंवेस्टमेंट मैदान में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, साथिनों तथा आशा सहयोगिनियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाएं अपनी शक्ति और सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें तो राजस्थान को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भामाशाह योजना प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण में सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। आज जिस महिला के पास भामाशाह कार्ड है, वो अपने परिवार की मुखिया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए राज्य बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया जिसका लाभ प्रदेश की 1 लाख 84 हजार मानदेयकर्मी महिलाओं को मिलेगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को साढ़े 4 हजार, सहायिका को साढ़े 3 हजार, साथिन को 3 हजार 300 तथा आशा सहयोगिनी को 2 हजार 500 रुपये हर माह मिलेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women are capable of facing every challenge -Chief Minister Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women capable, women facing every challenge, chief minister rajasthan, vasundhara raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved