• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाएं बन रहीं स्वावलंबन की मिसाल-वसुंधरा राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर न केवल स्वावलंबन की राह पर चल पड़ी हैं बल्कि परिवार एवं समाज को भी नई दिशा दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में टोंक की महिलाओं ने जो आगे बढ़कर काम किया है, उससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री राजे शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नेतृत्व में उनसे मिलने आईं टोंक के वसुंधरा सखी महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। इस महिला समूह की अगुवाई टोंक नगर परिषद् की सभापति लक्ष्मी जैन कर रही थीं। इस अवसर पर देवली नगरपालिका की चैयरमेन रेखा जैन भी मौजूद थीं।

नारी सशक्तीकरण की मुहिम में जुटीं इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस समूह से टोंक नगर परिषद् के सभी वार्डों की करीब दो हजार महिलाएं टैक्नोलॉजी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं न केवल वहां सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढकर भाग लेती हैं, बल्कि अपने-अपने वार्डों से जुुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर रहती हैं। यह समूह सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी अन्य महिलाओं तक पहुंचा रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women are becoming examples of Swavalamban said Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, vasundhara raje, women can play important role, empowering women, tonk mp, sukhbir singh jaunapuria, bharatiya janata party, tonk municipal council, deputy chairman, ajay saini, \r\ncouncilor, durgesh gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved