• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वसुन्धरा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी - रेहाना रियाज

Women among the most sad in Vasundhara Raj - Rehana Riaz - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के महिलाओं की भलाई के संबंध में और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को लेकर गुजरात में दिए गए बयान पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है मुख्यमंत्री पहले अपना घर यानी राजस्थान को संभाले जहां उनके राज में महिलाएं सर्वाधिक दुखी है।

रेहाना रियाज ने कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिला उत्पीडऩ चरम पर है और सरकार पीडि़त महिलाओं को न्याय नहीं दिला पा रही है। प्रदेश में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अपराधों पर अंकुश लगाने में मुख्यमंत्री विफल रही है। भाजपा विधायक महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहे है लेकिन मुख्यमंत्री मूकदर्शक है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहान रियाज ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के बारें में वसुन्धरा राजे सरकार की कोई सोच नहीं है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली जा रही है और मनरेगा जो कि गरीब तबके की महिलाओं का सम्बल थी, उसे मुख्यमंत्री ने हाशिए में डाल दिया है। इसी प्रकार कांग्रेस शासन में शुरू सामाजिक पेन्शन योजना को वर्तमान भाजपा सरकार ने दुर्भावनापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया है। रियाज ने कहा कि लाखों गरीब, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के नाम इस योजना से काट दिये गये है। प्रदेश में सत्रह हजार सरकारी स्कूल बंद करने से बालिका शिक्षा पर असर पड़ा है। रेहाना रियाज ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने गुजरात में आरएसएस की मानसिकता पर निशाना साधा है क्योंकि आरएसएस आजादी के सत्तर साल बाद भी संघ से महिलाओं को जोडऩे में विफल रहा है। रेहाना रियाज ने कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस से जुड़े एक भाजपा नेता ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के बारें में निहायत अपमानजनक टिप्पणी की थी। उस वक्त समूची भाजपा और आरएसएस को साँप क्यों सूंघ गया था और तब उस भाजपा नेता को पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया।

रेहाना रियाज ने कहा कि राजनीति में महिलाएं सरपंच से लेकर सांसद तक बन रही है और शिक्षित युवा महिलाएं राजनीति में आगे आ रही है लेकिन भाजपा का नजरिया महिलाओं के प्रति संकुचित है। चूंकि महिलाओं में भाजपा का आधार बहुत कमजोर है इसलिए आरएसएस से महिलाओं के जुड़ाव का जिक्र आने मात्र से भाजपा और आरएसएस तिलमिला उठते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women among the most sad in Vasundhara Raj - Rehana Riaz
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, state women congress president rehana riaz, rajasthan congress, rajasthan hindi news, rajasthan samachar, rajasthan chunav-2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved