जयपुर। भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर अब वीडियो गेम वार शुरू हो गया है। इस गेम में मुख्य किरदार मारियो को अशोक गहलोत बना दिया है। कांग्रेस ने अपने गेम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुपर पावर बताया, वहीं उसी गेम में भाजपा ने गहलोत के किरदार को घोटालों में तब्दील कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो गेम अपलोड हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दोनों ही गेम अब मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रहे हैं। कांग्रेस के आईटी सेल के वीडियो में मारियो बने अशोक गहलोत सुपर पावर के साथ नजर आ रहे हैं। राजस्थान में गहलोत फिर से…टैग लाइन के साथ इस वीडियो को जारी किया गया है। बीजेपी के आईटी सेल के कैंपेन में मारियो बने मुख्यमंत्री घोटालों, बाधाओं, पेपर लीक से घिरे नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-क्या हम अपनी सरकारों की बात नहीं करेंगे? अगर हम अपनी सरकारों की अचीवमेंट की बात कर रहे हैं, इससे किसी को क्यों समस्या होनी चाहिए?
दिल्ली के बजट की फाइल रात 9:25 बजे मिली, मंजूरी के बाद रात 10:05 बजे वापस भेजी गई - एलजी हाउस
आबकारी नीति घोटाला: के. कविता से आज तीसरी बार पूछताछ कर सकती है ईडी
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक और शक्ति प्रदर्शन होगा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope